Indian Passport: ये है पासपोर्ट की 'एक्सपायरी डेट', जानें कब तक करवा सकते हैं रिन्यू

पासपोर्ट एक बहुत ही शक्तिशाली डॉक्यूमेंट होता है। यह आपको अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के मौके तो देता ही है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान देश के नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करने का काम भी करता है। लेकिन हर चीज की तरह पासपोर्ट की भी ‘एक्सपायरी डेट’ होती है। आज हम आपको बताएंगे कि पासपोर्ट कितने समय तक वैलिड रहता है।

Indian Passport: पासपोर्ट दुनिया में मौजूद सबसे शक्तिशाली डाक्यूमेंट्स में से एक है। पासपोर्ट आपके लिए दुनिया के दरवाजे खोल देता है और इसके बिना आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा नहीं कर सकते। पासपोर्ट की एक ताकत यह भी है कि विदेश में यात्रा के दौरान यह भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान सुनिश्चित करने का काम भी करता है। लेकिन ज्यादातर चीजों की तरह पासपोर्ट भी एक तय समय तक ही वैलिड रहता है और इसकी भी ‘एक्सपायरी डेट’ होती है। क्या आप जानते हैं कि एक पासपोर्ट कितने साल तक वैलिड रहता है? इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि एक्सपायर हो जाने के बाद पासपोर्ट को कितने समय तक रिन्यू करवाया जा सकता है।

Indian Passport

क्या है पासपोर्ट की वैलिडिटी, एक्सपायर होने के बाद कब तक करवा सकते हैं रिन्यू

पासपोर्ट की वैलिडिटी

पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत में वयस्कों को जारी किये जाने वाले सामान्य पासपोर्ट की वैलिडिटी 10 साल होती है। वहीं नाबालिगों को जारी किये जाने वाले पासपोर्ट की वैलिडिटी सिर्फ 5 साल की होती है। नाबालिगों के पासपोर्ट की वैलिडिटी उनकी उम्र 18 वर्ष हो जाने के बाद भी खत्म हो जाती है। इसीलिए नाबालिगों के पासपोर्ट में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वैलिडिटी के 5 साल खत्म होने से पहले उनकी उम्र 18 वर्ष न हो गई हो।

End of Feed