यूटिलिटी

Ladki Bahin Yojana: जल्द आएगी लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त, इन महिलाओं को मिलेंगे 6000

महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘लाडकी बहिन योजना’ चलाई जाती है। फिलहाल राज्य में मौजूद लाखों महिलाएं इस योजना की चौथी किस्त का इंतजार कर रही हैं। इस किस्त के तहत कुछ महिलाओं को 6000 रुपये की किस्त भी दी जाएगी।

Image

जल्द आएगी लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त, इन महिलाओं को मिलेंगे 6000

Photo : iStock

Ladki Bahin Yojana 4th Instalment: महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों द्वारा भी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ (Ladki Bahin Yojana) चलाई जाती है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। फिलहाल राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना की चौथी किस्त का इंतजार कर रही हैं। आइये आपको बताते हैं कि योजना की चौथी किस्त कब आ रही है और आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में योजना के पैसे आ गए हैं या नहीं।

कब आ रही है चौथी किस्त

हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घोषणा की है कि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जल्द ही लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त के पैसे महिलाओं के खाते में भेज दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 को योजना की चौथी किस्त के पैसे महिलाओं के खाते में आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इन महिलाओं को मिलेंगे 6000

लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त के तहत बहुत सी महिलाओं को 6000 रुपये भी ट्रांसफर किये जाएंगे। वह सभी महिलाएं जिन्होंने 30 सितंबर 2024 से पहले इस योजना के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन उन्हें अभी तक कोई किस्त नहीं मिली है, उन्हें लाडकी बहिन योजना की चौथी किस्त के तहत 6000 रुपये ट्रांसफर किये जाएंगे।

पात्रता और आवेदन

महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का हिस्सा बनने के लिए महिला राज्य की निवासी होनी चाहिए, उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है और खाता मोबाइल नंबर और आधार से लिंक्ड होना चाहिए। महिलाएं अपने नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी, ग्रामपंचायत में जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला को एड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article