Model Code of Conduct: चुनाव के दौरान आप कितना कैश लेकर कर सकते हैं सफर, जानिए EC के नियम

What is Model Code of Conduct: आदर्श आचार संहिता के तहत कुछ दिशानिर्देश ऐसे हैं, जो न केवल राजनीतिक दलों पर लागू होते हैं, बल्कि आम आदमी को इसका पालन करना जरूरी होता है। अगर किसी के पास 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पाई जाती है, तो मामला आयकर विभाग (आईटी) को भेजा जाएगा।

What is Model Code of Conduct: देश में लोक सभा के चुनाव होने हैं और 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होना है। देश में जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई, इसके बाद चुनाव आयोग ने देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया। आदर्श आचार संहिता के तहत कुछ दिशानिर्देश ऐसे हैं, जो न केवल राजनीतिक दलों पर लागू होते हैं, बल्कि आम आदमी को इसका पालन करना जरूरी होता है। लॉ इनफोर्सेमेंट एजेंसियां पूरे देश में नकदी, शराब, आभूषण और अन्य मुफ्त वस्तुओं की आवाजाही को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। इनका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है।

What is Model Code of Conduct

कैश ले जाने की अनुमति

आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपये से अधिक नकदी या 10,000 रुपये से अधिक मूल्य का नया सामान ले जाते हुए पकड़ा जाता है, उसके पास प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। वरना नकदी या सामान को जब्त कर लिया जाएगा। अगर आप कैश लेकर जा रहे हैं, तो इससे संबंधित कागजात होने चाहिए। साथ ही कैश को एक से दूसरे जगह ले जाने का काम अधिकृत कर्मियों द्वारा किया जाना चाहिए। कैश को प्राप्तकर्ता द्वारा की गई मांग के आधार पर ही ट्रांसफर किया जाना चाहिए

End of Feed