यूटिलिटी

Mutual Fund SIP: क्या है SIP का 40x20x50 फॉर्मुला, जो आपको बना सकता है करोड़पति

म्यूचुअल फंड SIP पिछले कुछ समय के दौरान आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में लोगों के सामने आया है। लॉन्ग टर्म में आप SIP म्यूचुअल की बदौलत आप अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आज हम आपको 40x20x50 फॉर्मुला के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके आप रिटायरमेंट के लिए करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइये जानते हैं, कैसे।

Image

क्या है SIP का 40x20x50 फॉर्मुला, जो आपको बना सकता है करोड़पति

Photo : iStock

Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड SIP पिछले कुछ समय के दौरान इन्वेस्टमेंट के आकर्षक ऑप्शन के रूप में लोगों के सामने आया है। अधिकांश लोग अब म्यूचुअल फंड में SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से इन्वेस्ट करते हैं। लॉन्ग टर्म के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड SIP का सहारा लिया जा सकता है। बहुत से लोग सुखद रिटायरमेंट के लिए भी SIP के माध्यम से फंड इकट्ठा करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे फॉर्मुला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप लॉन्ग टर्म में करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

क्या है 40x20x50 फॉर्मुला

म्यूचुअल फंड SIP के माध्यम से बड़ा फंड इकट्ठा करना हो तो 40x20x50 के फॉर्मुला का इस्तेमाल कर सकते हैं। 40x20x50 फॉर्मुला में 40 आपकी उम्र है, 20 साल आपकी इन्वेस्टमेंट की अवधि है और 50 यहां इन्वेस्टमेंट की रकम है। 50 का मतलब यहां 50,000 रुपये है। इस तरह अगर आप 20 साल तक हर महीने 50,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आप कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये इन्वेस्ट करेंगे। इस तरह रिटायरमेंट के बाद आपके पास 5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा।

कैसे बनेगा 5 करोड़ का फंड?

म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट की गई रकम पर आपको मिलने वाले ब्याज की कैलकुलेशन में कंपाउंडिंग भी शामिल होती है। मान लीजिये कि आपको 12% सालाना की दर से रिटर्न मिलता है। ध्यान रहे इस समय के दौरान आपको 12% से कम रिटर्न भी मिल सकता है क्योंकि म्यूचुअल फंड्स पूरी तरह से मार्केट पर आधारित होते हैं। 12% सालाना की दर से 20 साल बाद आपको 3,79,57,396 रुपये की रकम प्राप्त होगी। इस तरह आपके द्वारा इन्वेस्ट किये गए 1 करोड़ 20 लाख पर आपको 3,79,57,396 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपके पास 4,99,57,396 रुपये का कुल फंड मिलेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article