Credit Card Bill To EMI: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अब अधिकांश लोग करने लगे हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान क्रेडिट कार्ड एक पॉपुलर पेमेंट ऑप्शन के रूप में लोगों के सामने आए हैं। क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए लगभग 20-25 दिन का समय मिलता है जिस वजह से लोग इसका इस्तेमाल बेझिझक करते हैं। लेकिन कई बार लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा कर लेते हैं और फिर एक बार में इसका बिल नहीं भर पाते। ऐसे में कई लोग क्रेडिट कार्ड के बिल की मासिक EMI बनवा लेते हैं जिससे उनके लिए पेमेंट करना आसान हो जाता है। लेकिन हर चीज की तरह इस सुविधा के भी अपने फायदे और नुकसान हैं, जिनके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं। साथ ही हम इस सुविधा का सिबिल स्कोर पर पड़ने वाला प्रभाव भी आपको बता रहे हैं।
Credit Card के बिल का बनवा रहे EMI, पहले जानें फायदे-नुकसान
फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड बिल की मासिक EMI बनवाने का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाता है। अगर क्रेडिट कार्ड का उम्मीद से ज्यादा इस्तेमाल हो जाए तो इसके भारी भरकम बिल को एक बार में भरना मुश्किल होगा जबकि EMI के माध्यम से आप थोड़ा थोड़ा करके आराम से पूरा बिल भर सकते हैं। लेकिन नुकसान की बात करें तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यही है कि आपको इंटरेस्ट रेट और प्रोसेसिंग फीस भी भरनी पड़ती है। इन अतिरिक्त शुल्कों की वजह से आपको बिल से ज्यादा रकम का भुगतान करना पड़ता है।
CIBIL पर क्या पडेगा असर
स्पष्ट तौर पर क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में कन्वर्ट करवाने से CIBIL पर कोई असर नहीं पड़ता है। दरअसल बैंक EMI को भी रीपेमेंट का ही तरीका मानते हैं जिस वजह से क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में कन्वर्ट करवा लेने से आपके CIBIL पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आप समय पर EMI नहीं भरेंगे तो आपके CIBIL स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इसमें गिरावट आ सकती है।
ऐसे खराब होगा CIBIL स्कोर
हालांकि क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में कन्वर्ट करवाने से CIBIL स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन एक तय सीमा से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपके CIBIL स्कोर को खराब कर सकता है। दरअसल क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 30% जितना ही इस्तेमाल करना चाहिए। मान लीजिये कि आपके क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट 1 लाख है रुपये है तो आपको 30,000 जितने खर्च के लिए ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपका CIBIL स्कोर गिर सकता है।
