यूटिलिटी

Post Office Schemes: टैक्स बचाने के साथ चाहिए मोटी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में कर सकते हैं इन्वेस्ट

क्या आप एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन खोज रहे हैं जो आपका टैक्स तो बचाए ही साथ ही आपको जबरदस्त रिटर्न भी दे सके? यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की 5 ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको टैक्स से जुड़े बेनेफिट्स तो देंगी ही साथ ही जबरदस्त रिटर्न्स भी दे सकती हैं। आइये पोस्ट ऑफिस की इन 5 जबरदस्त योजनाओं के बारे में आपको बताते हैं।

Image

टैक्स बचाने के साथ चाहिए मोटी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में कर सकते हैं इन्वेस्ट

Photo : iStock

Post Office Savings Schemes: वित्त वर्ष 24-25 अब समाप्त होने की कगार पर खड़ा है और कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में बहुत से लोग टैक्स बचाने के लिए विभिन्न इन्वेस्टमेंट उपकरणों को खोज रहे हैं। क्या आप एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन खोज रहे हैं जो आपका टैक्स तो बचाए ही साथ ही आपको जबरदस्त रिटर्न भी दे सके? यहां हम आपको पोस्ट ऑफिस की 5 ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको टैक्स से जुड़े बेनेफिट्स तो देंगी ही साथ ही जबरदस्त रिटर्न्स भी दे सकती हैं। इन 5 योजनाओं के बारे में नीचे बताया जा रहा है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

पोस्ट ऑफिस द्वारा वरिष्ठ नागिरकों के कल्याण के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) चलाई जाती है। 60 साल या उससे अधिक उम्र वाला कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में इन्वेस्ट कर सकता है। भारत सरकार की तरफ से SCSS में इन्वेस्ट करने वाले वरिष्ठ नागिरकों को 8.2% का सालाना ब्याज मिलता है। SCSS में खुलवाए गए सिंगल अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। अगर आप 30 लाख रुपये इस योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो सालाना तौर पर आपको 2,46,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। SCSS अकाउंट की मैच्योरिटी 5 साल बाद पूरी होती है और मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद 3 साल तक अकाउंट को आगे बढ़ाया जा सकता है। SCSS योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) चला रही है। इस योजना का लाभ 10 साल या इस कम उम्र की लडकियां ही उठा सकती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की गई राशि पर सरकार 8.2% से अधिक की दर से ब्याज देती है। SSY खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष बाद या फिर लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाने के बाद उसकी शादी होने पर ही इस अकाउंट ही मैच्योरिटी पूरी होती है। कई सरकारी स्कीम्स की तरह SSY भी इनकम टैक्स एक्ट के तहत EEE (छूट-छूट-छूट) कैटेगरी में आती है। इसका मतलब ये है कि इस स्कीम में किए गए 1.5 लाख रुपये तक के जमा पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स कटौती नहीं की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स से पूरी तरह फ्री है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लॉन्ग टर्म निवेश स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आप न सिर्फ अपने फ्यूचर के लिए फंड जमा कर सकते हैं, बल्कि इनकम टैक्स भी बचा सकते हैं। PPF में निवेशकों को जमा राशि पर ब्याज मिलता है और इस ब्याज की इनकम पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस स्कीम में निवेश की रकम इसलिए सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि निवेश की गारंटी सरकार लेती है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत पीपीएफ में निवेश करके आप सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक के डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम में आप सिर्फ 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC)

राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट योजना (NSC Returns) द्वारा 7.70% सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है। NSC, भारतीय पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर सेविंग्स योजनाओं में से एक है। हालांकि योजना में इन्वेस्ट किये जाने वाले पैसे की कैलकुलेशन हर साल होती है लेकिन ब्याज की कुल रकम व्यक्ति को मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद ही मिलती है। NSC में 1000 रुपये से भी इन्वेस्टमेंट की शुरुआत की जा सकती है और इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत यहां की गई इन्वेस्टमेंट पर आपको टैक्स छूट भी मिलती है।

टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस द्वारा टाइम डिपॉजिट स्कीम भी चलाई जाती है जिसमें एकमुश्त रकम को तय समय के लिए इन्वेस्ट करके मोटा पैसा कमाया जा सकता है। इस योजना में कम से कम 1 साल और अधिकतम 5 साल तक के लिए इन्वेस्ट करना होता है और निवेश की गई रकम पर 6.9% से 7.5% सालाना जितना ब्याज कमाया जा सकता है। 5 साल के लिए पैसा जमा करते हैं तो 7% सालाना दर से ब्याज कमा सकते हैं और इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स भी बचा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article