Senior Citizen Savings Scheme: अक्सर लोग कमाई का सुरक्षित विकल्प तलाशते रहते हैं। आमतौर पर बेहतर रिटर्न्स के साथ-साथ इन्वेस्ट किये गए पैसों की सेफ्टी के लिए लोग सरकारी योजनाओं का ही चुनाव करते हैं। अगर आप भी एक ऐसी सरकारी योजना की तलाश में हैं जो आपको शानदार रिटर्न्स दे सके तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागिरकों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप 12 लाख रुपये तक का ब्याज कमा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे?
SCSS से कैसे मिलेगा 12 लाख का ब्याज
भारत सरकार की तरफ से SCSS में इन्वेस्ट करने वाले वरिष्ठ नागिरकों को 8.2% का सालाना ब्याज मिलता है। SCSS में खुलवाए गए सिंगल अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। अगर आप 30 लाख रुपये इस योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो सालाना तौर पर आपको 2,46,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। SCSS अकाउंट () की मैच्योरिटी 5 साल बाद पूरी होती है। इस तरह 5 साल के बाद आपके द्वारा कमाया गया कुल ब्याज 12,30,000 रुपये होगा।
SCSS योजना के फायदे
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत अन्य बहुत से लाभ भी मिलते हैं जो इसे सबसे शानदार स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में से एक बनाते हैं। आइये जानते हैं इस योजना के बेनेफिट्स के बारे में।
- SCSS के तहत सिंगल के साथ-साथ जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
- SCSS योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के बाद स्मॉल सेविंग स्कीम में SCSS द्वारा 8.2% सालाना जितना ब्याज दिया जाता है।
