Verify Aadhaar Number & Mobile: आपका आधार असली है या नकली? और उसमें कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, ऐसे करें तुरंत चेक

आधार कार्ड का इस्तेमाल आज बैंक से लेकर स्कूल तक में हो रहा है। यहां तक कि कई बार डिलीवरी वाले भी आधार कार्ड मांग लेते हैं, ऐसे में आधार कार्ड का सही होना जरूरी है। आप एक क्लिक में जान सकते हैं कि कोई आधार असली है या नकली

आधार कार्ड आज देश के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड खरीदने और कई अन्य सेवाओं के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका आधार नंबर वैध (Valid) है या नहीं और उसमें कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। अगर आपको भी यह संदेह है कि आपका आधार सही है या उसमें दर्ज मोबाइल नंबर कौन सा है, तो आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स के जरिए इसकी जांच कर सकते हैं।

Verify Aadhaar Number Mobile

आधार नंबर को कैसे वेरिफाई करें/Photo-AI

ऐसे करें आधार नंबर की वैधता (Verify Aadhaar) की जांच

यूआईडीएआई (UIDAI) आधार नंबर की वेरिफाई करने की ऑनलाइन सुविधा देता है। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed