योगी सरकार लड़कियों को देगी मुफ्त स्कूटर, किसे और कैसे मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उतर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में मौजूद महिलाओं को मुफ्त में स्कूटर देने जा रही है। इस योजना को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का नाम दिया गया है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

Free Scooter For Women: केंद्र सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की संख्या देश के अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उतर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में मौजूद महिलाओं को मुफ्त में स्कूटर देने जा रही है। इस योजना को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का नाम दिया गया है। आइये जानते हैं राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में स्कूटर किन महिलाओं को दिया जाएगा और उन्हें इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

Free Scooter For Women

योगी सरकार लड़कियों को देगी मुफ्त स्कूटर

किसे मिलेगा फ्री स्कूटर

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मौजूद बहुत सी लड़कियां अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ देती हैं क्योंकि उनके पास उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु शहर तक जाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं में अच्छा रिजल्ट लाने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटर दिया जाएगा। सरकार द्वारा यह भी कहा गया है कि राज्य बोर्ड के साथ-साथ CBSE बोर्ड में शामिल छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

End of Feed