यूटिलिटी

योगी सरकार लड़कियों को देगी मुफ्त स्कूटर, किसे और कैसे मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उतर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में मौजूद महिलाओं को मुफ्त में स्कूटर देने जा रही है। इस योजना को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का नाम दिया गया है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

Image

योगी सरकार लड़कियों को देगी मुफ्त स्कूटर

Photo : Times Now Digital

Free Scooter For Women: केंद्र सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की संख्या देश के अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उतर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में मौजूद महिलाओं को मुफ्त में स्कूटर देने जा रही है। इस योजना को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का नाम दिया गया है। आइये जानते हैं राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में स्कूटर किन महिलाओं को दिया जाएगा और उन्हें इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

किसे मिलेगा फ्री स्कूटर

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मौजूद बहुत सी लड़कियां अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ देती हैं क्योंकि उनके पास उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु शहर तक जाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं में अच्छा रिजल्ट लाने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटर दिया जाएगा। सरकार द्वारा यह भी कहा गया है कि राज्य बोर्ड के साथ-साथ CBSE बोर्ड में शामिल छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

कैसे मिलेगा फ्री स्कूटर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस योजना का लाभ लड़कियों को कैसे मिलेगा इस बारे में आवश्यक जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और भी बहुत से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही छात्रा आवास योजना की शुरुआत भी की जाएगी ताकि ग्रामीण इलाकों से प्रयागराज और लखनऊ जैसे शहर में शिक्षा प्राप्त करने आने वाली लड़कियों को सुरक्षित और किफायती आवास स्थल प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इन योजनाओं से लाखों लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article