FD Rate: FD पर यह बैंक दे रहा है 9 फीसदी से अधिक का बंपर ब्याज, जानें कितने दिनों के लिए करना होगा निवेश

Utkarsh Small Finance Bank FD: बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें एक मई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। ये दरें नई एफडी के साथ-साथ मौजूदा एफडी की रिन्यू पर भी लागू हैं। बैंक दो साल से तीन साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.5 फीसदी की दर से मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।

Utkarsh Small Finance Bank FD: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें एक मई 2024 से प्रभावी हो गई हैं। ये दरें नई एफडी के साथ-साथ मौजूदा एफडी की रिन्यू पर भी लागू हैं। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक नियमित नागरिकों के लिए सात दिनों से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4 फीसदी से 8.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक दो साल से तीन साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.5 फीसदी की दर से मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।

Utkarsh Small Finance Bank  FD

किसे मिलेगा 9 फीसदी से अधिक ब्याज

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर 4.6 फीसदी से 9.10 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को दो साल से तीन साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 9.10 फीसदी दर से मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed