यूटिलिटी

इंटरनेट नहीं है फिर भी होगा UPI पेमेंट, यह है ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने का आसान तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2026, 02:48 PM IST

मोबाइल यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि NPCI की यह सुविधा स्मार्टफोन के साथ-साथ कीपैड वाले फीचर फोन में भी मिलती है। अगर आप बिना इंटरनेट के यूपीआई करने का तरीका जानना चाहते हैं तो हम आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताने वाले हैं।

Image

अब आप बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

टेक्नोलॉजी के दौर अब अधिकांश लोग डिजिटल पेमेंट से जुड़ चुके हैं। इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच ने पेमेंट को काफी आसान बना दिया है। अब हर एक छोटी बड़ी पेमेंट मोबाइल से कुछ ही सेकंड में हो जाती है। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा ने लोगों का काम तो आसान किया है लेकिन इसके लिए इंटरनेट का कनेक्शन होना जरूरी है। कई बार लोग खराब नेटवर्क या फिर डेटा खत्म होने की वजह से ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते हैं।

अगर आप भी इस तरह की डिजिटल पेमेंट के समय लो नेटवर्क कनेक्टिविटी या फिर डेटा खत्म होने की वजह से पेमेंट नहीं कर पाते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। बहुत कम ही लोगों को इस बात की जानकारी कि इंटरनेट के बिना भी यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकता है। NPCI मोबाइल यूजर्स के लिए एक ऐसी सुविधा लेकर आया है जिससे WiFi और इंटरनेट के बिना भी पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

फीचर फोन में भी मिलेगी सुविधा

मोबाइल यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि NPCI की यह सुविधा स्मार्टफोन के साथ-साथ कीपैड वाले फीचर फोन में भी मिलती है। अगर आप बिना इंटरनेट के यूपीआई करने का तरीका जानना चाहते हैं तो हम आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताने वाले हैं।

NPCI की इस सर्विस का फायदा उठाने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से अटैच होना चाहिए। इसके साथ ही आपके नंबर पर यूपीआई सर्विस भी एक्टिव रहनी चाहिए। इसके साथ ही आपके मोबाइल में कॉल और मैसेज के लिए नेटवर्क होना चाहिए।

इन 5 स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • सबसे पहले *99# डायल करें, ध्यान रखें आपको कॉल उसी नंबर से करना है जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हो। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर UPI से जुड़ी सेवाओं का मेन्यू खुल जाएगा।
  • स्क्रीन पर आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे। इसमें बैलेंस चेक करना, पैसे भेजना और पैसे मंगाना जैसे ऑप्शन मिलेंगे। आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए Send Money से जुड़े विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको चुनना होगा कि पैसे किस माध्यम भेजना चाहते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • अब आपको अगले स्टेप्स में जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं उसकी डिटेल जानकारी देनी होगी। आप दिए गए ऑप्शन में मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक खाते की डिटेल भरें। अब आपको ट्रांसफर की जाने वाली राशि भरनी होगी।
  • अब सबसे लास्ट ऑप्शन में आपको अपने UPI Pin को दर्ज करना होगा। पिन दर्ज करने के बाद आप जैसे ही सबमिट का बटन दबाएंगे आपका पेमेंट हो जाएगा। प्रॉसेस पूरा होने के बाद आपको भुगतान की सूचना भी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Inverter Battery Backup Problem: गर्मी में इन्वर्टर बैटरी जल्द हो रही है ड्रेन, ये हो सकते हैं 4 बड़े कारण
End of Article