भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जहां एक तरफ चिलचिलाती धूप ने परेशान कर रखा है वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती ने घर के अंदर भी परेशानी बढ़ा दी है। बिजली कटौती के समय इन्वर्टर बड़ी राहत देता है लेकिन गर्मी के मौसम में अधिक प्रेशर बढ़ने से बैटरी में अलग-अलग तरह की समस्या आने लगती है। गर्मी के मौसम में कई बार लोग शिकायत करते हैं कि इन्वर्टर की बैटरी जल्द खत्म हो रही है, उसमें पहले जैसा बैकअप नहीं मिल रहा है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
इन्वर्टर की बैटरी की परफॉर्मेंस काफी हद तक इस्तेमाल करने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर आप गलत तरीके से रख रखाव करते हैं तो बैटरी समय से पहले ही ड्रेन होने लगता है। आइए आपको 4 ऐसे बड़े कारण के बारे में बताते हैं जिसकी वजह से बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है।
इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान
- तेज धूप और तपती गर्मी का असर इन्वर्टर की बैटरी पर भी पड़ता है। एक हद से ज्यादा तापमान बैटरी की क्षमता को प्रभावित करता है और साथ ही बैटरी लाइफ पर भी असर पड़ता है। इसलिए आपको कभी भी सीधे धूप वाली जगह इन्वर्टर की बैटरी को नहीं रखना चाहिए।
- इन्वर्टर की बैटरी की एक निर्धारित क्षमता होती है। इसलिए कई बार जरूरत से अधिक लोड पड़ने पर भी बैटरी की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आप लगातार इन्वर्टर से कूलर, टीवी, फ्रिज और दूसरे होम एप्लायंसेस चला रहे हैं तो आपको इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
- कई बार हमें मालूम नहीं चलता और बैटरी ठीक तरह से चार्ज नहीं हो पाती है। लो चार्जिंग की वजह से भी हमें बैटरी बैकअप कम मिलता है। अगर आपको भी बैकअप कम मिल रहा है तो एक बार चार्जिंग व्यवस्था को सही से चेक करें।
- समय समय पर इन्वर्टर की बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर भी डालना होता है। हो सकता है कि आपने कई महीने से यह काम न किया हो। आपको बैटरी के सभी ढक्कनों को खोलकर उसमें डिस्टिल्ड वाटर फिल करना चाहिए।
