UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज? 10 या 20 बार में पेमेंट करने का समझें पूरा गणित

UPI से एक दिन में 1 लाख ट्रांसफर करने पर कितना चार्ज लगेगा? अगर एक लाख को 10 बार में भेजने पर MDR का नियम लगेगा या नहीं, 10 या 20 ट्रांजैक्शन का गणित क्या है और दुकानदार अतिरिक्त शुल्क मांगे तो क्या करें।

UPI से पेमेंट करने वालों के मन में इन दिनों एक सवाल है। अगर किसी दुकानदार को 1 लाख रुपये का भुगतान करना हो, तो क्या एक बार में पैसे भेजने के बजाय कई छोटे ट्रांजैक्शन करने से चार्ज से बचा जा सकता है? UPI के मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से जुड़े नए नियमों को लेकर यह सवाल उठ रहा है, हालांकि आम ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि UPI पेमेंट पर लगने वाला MDR दुकानदार को देना होगा, ग्राहक को नहीं।

UPI MDR Charges

1 लाख के ट्रांजैक्शन पर कैसे लागू होगा MDR?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, प्रस्तावित MDR व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क लागू होगा, हालांकि 75,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर MDR की अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन रखी गई है। यह व्यवस्था दिवाली के बाद लागू होनी है, लेकिन इसकी सटीक तारीख की आधिकारिक अधिसूचना अभी बाकी है।

End of Feed