How to check Name and UP Nikay Chunav 2023 Voter List: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान 04 मई को होना है। चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पहले चरण में लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, देवीपाटन, गोरखपुर व वाराणसी समेत 9 मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग होनी है।
UP Nikay Chunav voter list 2023 pdf download
पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अगर आप भी 4 मई को अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं तो एक बार वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। हम आपको बता रहे हैं यूपी निकाय चुनाव 2023 की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने तरीका।
Check UP Nikay Chunav 2023 Voter List
- यूपी निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट (Voter List) में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले https://sec.up.nic.in/site/ पर जाएं।
- इसके बाद दायीं ओर ULB Election 2023 के बॉक्स में Voter Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Search ULB Voters पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जनपद, अपना नाम, वार्ड का नाम, निकाय का नाम डालना है।
- ये सभी जानकारियां डालने के बाद क्लिक करने पर आपकी नाम और पोलिंग स्टेशन की डिटेल सामने आ जाएगी।
UP Nikay Chunav voter list 2023 pdf download
- यूपी निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट डाउनलोड (Voter List Download) करने के लिए https://sec.up.nic.in/site/ पर जाएं।
- इसके बाद दायीं ओर ULB Election 2023 के बॉक्स में Voter Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Check Voter List पर क्लिक करना है।
- इसके बाद जनपद, वार्ड का नाम, निकाय का नाम डालना है।
- ये सभी जानकारियां डालने के बाद क्लिक करने पर वोटर लिस्ट ओपन हो जाएगी।
