My Aadhaar Card: आधार कार्ड (My Aadhaar) भारत में मौजूद सबसे आवश्यक डॉक्यूमेंट में से एक है। आधार कार्ड के बिना आप बैंक में अकाउंट तक नहीं खुलवा सकते हैं। आज जानकारी साझा करते हुए UIDAI ने बताया है कि अब मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। 14 मार्च 2024 को आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था, UIDAI ने जानकारी देते हुए बताया था कि अब लोग मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए पहले 14 जून 2024 की तारीख को डेडलाइन के रूप में तय किया गया था। जिसके बाद डेडलाइन को सितंबर और फिर दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया था। 14 दिसंबर 2024, यानी आज मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन तय की गई थी।
आधार कार्ड फ्री अपडेट की बढ़ी डेडलाइन
ट्वीट कर दी जानकारी
UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी और बताया कि मुफ्त में आधार (Aadhaar Card) अपडेट करवाने की डेडलाइन को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। ध्यान रहे मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की सुविधा सिर्फ और सिर्फ माई आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार अगर आपने पिछले 10 साल में आधार अपडेट नहीं करवाया है तो आपको आधार कार्ड अपडेट जरूर करवा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: IEC 2024: ‘हवा में चलने वाली बस से फैक्ट्री में बनने वाले रोड तक’, नितिन गडकरी ने दिखाया फ्यूचर वाला इंडिया
भुवन आधार पोर्टल
UIDAI और NSRC ने साथ मिलकर भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar Portal) बनाया है। इस पोर्टल पर जाकर आप आसपास मौजूद आधार सेंटर की तलाश कर सकते हैं। माई आधार (My Aadhaar Portal) पोर्टल की मदद से आप सिर्फ अपना एड्रेस ही अपडेट करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अपना नाम, जन्मतिथि या अन्य किसी जानकारी को अपडेट करवाना है तो आपको आधार सेंटर ही जाना होगा। इसके लिए आप भुवन आधार पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
