यूटिलिटी

My Aadhaar: UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन, जानें अब कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार

शनिवार, 14 सितंबर 2024 को UIDAI ने मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले भी UIDAI द्वारा मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था और तब 14 सितंबर 2024 को मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन बताया जा रहा था।

Image

UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन, जानें अब कब तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं आधार

Photo : iStock

My Aadhaar: UIDAI द्वारा मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करवाने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी एक बार UIDAI द्वारा आधार अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया था और तब 14 सितंबर 2024 को मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की डेडलाइन चुना गया था। अब आप मुफ्त में 14 दिसंबर 2024 तक आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर भारतीय नागरिक के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित करनी हो, आधार कार्ड अधिकतर जगहों पर काम आता है।

आधार अपडेट क्यों है जरूरी

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि आधार कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। अगर आधार कार्ड में कोई भी जानकारी गलत होती है तो आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, अगर आधार कार्ड अपडेट न किया गया हो तो आप देश के नागरिक के रूप में अपनी पहचान भी सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे। साथ ही आधार अपडेट न होने पर स्कैम और फ्रॉड होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

किसके लिए जरूरी है अपडेट

अगर आपके आधार कार्ड में आपका नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है। या फिर आपकी पुरानी फोटो लगी हुई है जिससे आप पहचान में नहीं आते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लेना चाहिए। UIDAI की मानें तो कोई भी व्यक्ति जिसने पिछले 10 साल में अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने आधार कार्ड अपडेट करवा लेने चाहिए। इससे आप आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं का फायदा बेहतर तरीके से भी उठा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article