पासपोर्ट पर ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

ऐसा करना पासपोर्ट के दुरुपयोग की श्रेणी में आ सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस तरह की हरकतें पासपोर्ट की सुरक्षा विशेषताओं को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे यात्रा के समय धारक को असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

यदि आपके पास भी पासपोर्ट है तो आपके लिए सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की है। पासपोर्ट ऑफिस कोलकाता ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि भारतीय पासपोर्ट पर किसी भी प्रकार के स्टिकर, लेबल या प्रमोशनल सामग्री चिपकाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है, खासकर राष्ट्रीय प्रतीक या सुरक्षा फीचर्स के ऊपर। यह सूचना विदेश मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत जारी की गई है।

warning for passport holder

warning for passport holder

सुरक्षा और इमिग्रेशन में हो सकती है परेशानी

जारी नोटिस में कहा गया है कि पासपोर्ट पर किसी प्रकार की अतिरिक्त सामग्री चिपकाने से इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसा करना पासपोर्ट के दुरुपयोग की श्रेणी में आ सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस तरह की हरकतें पासपोर्ट की सुरक्षा विशेषताओं को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे यात्रा के समय धारक को असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

End of Feed