Small Finance Banks FD: ये स्मॉल फाइनेंस बैंक पांच साल की एफडी पर दे रहे जोरदार ब्याज, जानें- कहां मिल रहा है सबसे अधिक रिटर्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2024, 04:42 PM IST

Small Finance Banks FD: देश के कई दिग्गज बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। देश के कई स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बैंकों की ब्याज दर चेक कर लीजिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोग बड़ी संख्या में लोग एफडी में निवेश करते हैं।
  • स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एफडी दर।
  • बैंक एफडी को निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है।

देश के कई बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में इजाफा कर रहे हैं। बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को आमतौर पर निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग एफडी में निवेश करते हैं। देश के कई दिग्गज बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। देश के कई स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। पांच साल की एफडी पर कौन सा स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है जान लीजिए।

Small Finance Banks FDs

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने की अवधि की एफडी पर 6.50 फीसदी प्रति वर्ष की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed