e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती

कई लोगों को ऐसे ईमेल मिल रहे हैं जिनका विषय “Download e-PAN Card Online: A Step-by-Step Guide” जैसा होता है। इन ईमेल में यूजर को एक लिंक पर क्लिक कर e-PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।

e-PAN की लॉन्चिंग साल 2020 में हुई थी जिसके बाद लोगों को महज 10 मिनट में पैन नंबर जारी किया जाने लगा, लेकिन इसी बीच स्कैमर्स की नजर इस पर पड़ी। अब हर दिन लोगों को e-PAN को लेकर ई-मेल भेजे जा रही है। अब सरकार ने e-PAN कार्ड को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।

e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती

Download e PAN Card Online

भारत सरकार की फैक्ट चेक यूनिट PIB Fact Check ने लोगों को एक नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल ही में कुछ फर्जी ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिनमें यूजर्स को e-PAN कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे ईमेल धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं और लोगों को इनसे बचकर रहना चाहिए।

End of Feed