900 रुपये खर्च करके पूरे घर को कर दिया ठंडा, 2.9M लोगों ने देखा यह वीडियो, सब हैरान

गर्मी से देश के अधिकतर हिस्से झुलस रहे हैं। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम तरह के इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन सारे फेल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा जुगाड़ वायरल हो रहा है जो कमाल का है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग महंगे एसी और कूलर खरीद रहे हैं, लेकिन इसके साथ भारी बिजली बिल भी बड़ी परेशानी बन रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा देसी जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 800 से 850 रुपये खर्च करके छत को काफी हद तक ठंडा किया जा सकता है।

Keep Home Cool In Summer

नौतपा में भी पूरा घर रहेगा ठंडा, खर्च करने होंगे सिर्फ 900 रुपये

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रितेश नाम के एक शख्स ने अपनी छत पर की गई खास सफेद कोटिंग का वीडियो शेयर किया है। उनका दावा है कि इस तकनीक की मदद से भीषण गर्मी में भी छत का तापमान 44 डिग्री से घटकर करीब 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस कोटिंग के बाद छत पर नंगे पैर चलना आसान हो गया और कमरे का पंखा भी ठंडी हवा देने लगा। इस वीडियो को अभी तक 2.9 मिलियन लोगों ने देखा है।

End of Feed