घर-घर सोलर योजना क्या है? टाटा पावर बिहार में 5 लाख घरों तक पहुंचाएगी, मिलेगी 98000 रुपये तक की सब्सिडी

Ghar Ghar Solar: बिहार में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए टाटा पावर ने 'घर-घर सोलर' अभियान शुरू किया है। इसके तहत अगले 3 वर्षों में 5 लाख घरों पर सोलर पैनल लगेंगे और भारी सब्सिडी मिलेगी।

Ghar Ghar Solar : बिहार में छतों पर सौर ऊर्जा (रूफटॉप सोलर) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने राज्य में 'घर-घर सोलर' अभियान लॉन्च किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य अगले तीन वर्षों में बिहार के 5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना और लोगों को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।

Ghar Ghar Solar, Bihar Solar Scheme, Rooftop Solar Power, Tata Power, Renewable Energy, PM Surya Ghar Yojana, Solar Subsidy Bihar,

बिहार में सौर ऊर्जा क्रांति: 'घर-घर सोलर' अभियान से 5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल (तस्वीर-AI)

पटना में हुई योजना की भव्य शुरुआत

इस योजना का औपचारिक शुभारंभ पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस मौके पर बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, टाटा पावर के सीईओ व एमडी प्रवीर सिन्हा और TPREL के सीईओ व एमडी संजय बांगा विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल राज्य में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

End of Feed