Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी को बेहतर और उज्जवल भविष्य देने के लिए इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए बिलकुल सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इस योजना में इन्वेस्ट कर आपको टैक्स में 1.5 लाख रुपए तक की छूट भी मिलती है। साथ ही यह एक सरकारी योजना है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी वजह से आपको इस योजना पर सरकार की गारंटी भी मिलती है। यह योजना बेटी के 21 साल की उम्र पूरे कर लेने पर ही मैच्योर होती है और केवल तभी आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट को बंद कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप योजना मैच्योर होने से पहले भी पैसे निकाल सकते हैं? आइये जानते हैं कैसे?
सुकन्या संमृद्धि योजना के मैच्योर होने से पहले कैसे निकालें पैसे
सिर्फ इतने ही पैसे निकाल सकते हैं
आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट में मौजूद कुल रकम का केवल 50% हिस्सा ही आंशिक रूप से निकाल सकते हैं। बाकी का 50% हिस्सा अकाउंट में मौजूद रहता है ताकि बेटी की आगे की पढ़ाई या फिर शिक्षा के लिए उसका इस्तेमाल किया जा सके। अब यहां समझने वाली बात ये है कि आप ये 50% पैसा भी तभी निकाल सकते हैं जब आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो जाए। दरअसल 18 साल पूरे हो जाने के बाद ही आपकी बेटी कानूनी रूप से शादी या फिर आगे की शिक्षा के लिए तैयारी कर सकती है। इसीलिए केवल 18 साल के बाद ही आप आंशिक रूप से पैसे निकाल सकते हैं।यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, ये हैं बेस्ट ऑप्शन मिलता है 40% सालाना ब्याज
