SSY: बेटियों के लिए बेस्ट है ये सरकारी, माता-पिता छोटी राशि निवेश कर जमा कर सकते हैं पढ़ाई और शादी के लिए पैसा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 6, 2024, 05:18 PM IST

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि स्कीम एक स्मॉल सेविंग स्कीम है और इसमें लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश कर माता-पिता अपनी बेटी के लिए छोटी राशि निवेश कर उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए एक मोटा फंड जमा कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम चला रही है। यह स्कीम 10 साल की उम्र की लड़कियों के लिए है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के जरिए माता-पिता अपनी बेटी के लिए छोटी राशि निवेश कर उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए एक मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वाले माता-पिता को इनकम टैक्स में छूट मिलती है। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें।

Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि स्कीम एक स्मॉल सेविंग स्कीम है और इसमें लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की राशि पर सरकार 8.2 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज देती है।

End of Feed