यूटिलिटी

ICICI Bank FD: 1, 3 और 5 लाख रुपये के निवेश पर कितनी होगी कमाई, जानिए FD पर कितना मिल रहा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 6, 2024, 04:05 PM IST

ICICI Bank FD: अगर आप सबसे अधिक ब्याज दर की अवधि वाली एफडी स्कीम में एक लाख, तीन लाख औपर पांच लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आप कितना रिटर्न हासिल करेंगे। बैंक 13 अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की सुविधा देता है।

Image

ICICI Bank FD interest rates 2024,

Photo : iStock

ICICI Bank FD: देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक 13 अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की सुविधा देता है। अगर आप सबसे अधिक ब्याज दर की अवधि वाली एफडी स्कीम में एक लाख, तीन लाख औपर पांच लाख रुपये की राशि निवेश करते हैं, तो आप कितना रिटर्न हासिल करेंगे। बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी की दर से उच्चतम ब्याज ऑफर करता है। बैंक के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को केवल इसी अवधि के लिए 0.55 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है, जबकि अन्य अवधियों के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को एफडी पर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

एक लाख रुपये पर ब्याज

अगर कोई व्यक्ति को 15 महीने 1 दिन की एफडी में एक लाख रुपये जमा करता है। इस अवधि के लिए एफडी पर सामान्य नागरिकों को सबसे अधिक 7.25 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस आधार पर मैच्योरिटी पर 1,09,419 रुपये की राशि मिलेगी। अगर कोई सीनियर सिटीजन निवेश करता है, तो वह 7.80 फीसदी ब्याज के पात्र होगा, जिससे कुल मैच्योरिटी राशि 1,10,161 रुपये होगी।

पांच लाख रुपये पर ब्याज

मान लीजिए कि 60 वर्ष से कम आयु का कोई व्यक्ति 15 महीने 1 दिन के लिए एफडी में 3 लाख रुपये जमा करता है। मैच्योरिटी पर उसे भुगतान की जाने वाली राशि 328,256 रुपये होगी। इसमें ब्याज 28,256 रुपये है। अगर ग्राहक वरिष्ठ नागरिक है, तो वह 7.80 फीसदी ब्याज के लिए पात्र होगा, जिससे कुल मैच्योरिटी राशि 3,30,484 रुपये होगी।

पांच लाख रुपये पर ब्याज

अगर 60 वर्ष से कम आयु का कोई व्यक्ति 15 महीने 1 दिन के लिए एफडी में 5 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे 547,094 रुपये मिलेगा। अर्जित ब्याज 47,094 रुपये है। यदि ग्राहक वरिष्ठ नागरिक है, तो वह 7.80 फीसदी ब्याज के लिए पात्र होगा, जिससे कुल मैच्योरिटी राशि 5,50,806 रुपये होगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article