SSY: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक संबंधित सुविधाओं के साथ-साथ पोस्ट ऑफिसों द्वारा विभिन्न प्रकार के इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस भी ऑफर किये जाते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा ऑफर की जाने वाली अनेकों स्मॉल सेविंग योजनाओं में से एक सुकन्या समृद्धि योजना भी है। सुकन्या समृद्धि योजना विशेष रूप से महिलाओं के वित्तीय कल्याण को ध्यान में रखकर शुरू की गई योजना है। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा से लेकर उसकी शादी तक के लिए पैसे बचा सकते हैं। योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे पर फिलहाल 8.2% सालाना की दर से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। 1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते से संबंधित नियमों में जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं। अगर 2 दिनों के भीतर आप खाते में आवश्यक बदलाव नहीं करते हैं तो आपका सुकन्या खाता बंद हो जाएगा।
क्या बदलने वाला है
1 अक्टूबर 2024 से नया नियम ऐसे सभी सुकन्या समृद्धि अकाउंट्स पर लागू होगा जो नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम के तहत खुलवाए गए हैं। नए नियमों के अनुसार अगर किसी बिटिया का सुकन्या समृद्धि अकाउंट ऐसे व्यक्ति द्वारा खोला गया है जो कानूनी रूप से उसका अभिभावक नहीं है तो ऐसे अकाउंट को 1 अक्टूबर 2024 से बंद कर दिया जाएगा। अगर चाहते हैं कि अकाउंट बंद न हो तो कानूनी अभिभावक या गार्डियन को अकाउंट सौंपना होगा।
सुकन्या अकाउंट में इन्वेस्ट करने के फायदे
इस योजना में इन्वेस्टमेंट करने की शुरुआत आप मात्र 250 रुपये से भी कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे मैच्योरिटी के बाद बच्चे को मिलते हैं। बिटिया के 21 साल पूरे हो जाने के बाद इस योजना में मौजूद पैसों को उसकी शादी या फिर उच्च शिक्षा के लिए निकाला जा सकता है। इस योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसे टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।
