SpiceJet Special Sale Offer: स्पाइसजेट 1622 रुपये में दे रहा अयोध्या का टिकट, इन शहरों से सीधे पहुंच सकते हैं राम की नगरी

SpiceJet Special Sale Offer: इस ऑफर का लाभ यात्री देश के अलग-अलग शहरों से उठा सकते हैं। स्पाइसजेट ने 1622 रुपये में फ्लाइट का टिकट पेश किया है। एक फरवरी से स्‍पाइसजेट अयोध्‍या के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट शुरू कर रहा है, जो कई शहरों को सीधे जोड़ेंगी।

SpiceJet Special Sale Offer: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद देशभर से लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने वाले हैं। मंगलवार को भगवान राम के दर्शन के लिए राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसे और स्पेशल बनाने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइन ने सस्‍ते में फ्लाइट टिकट की बुकिंग का ऐलान किया है। इस ऑफर का लाभ यात्री देश के अलग-अलग शहरों से उठा सकते हैं। स्पाइसजेट ने 1622 रुपये में फ्लाइट का टिकट पेश किया है। एयरलाइन ने नॉन-स्टॉप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर हवाई किराये पर स्पेशल सेल की घोषणा की है।

SpiceJet, SpiceJet offers

अतिरिक्त ऑफर

एयरलाइंस के मुताबिक, लोग 1,622 रुपये से शुरू होने वाले हवाई किराए पर अयोध्या और अन्य जगहों के लिए उड़ान भर सकते हैं। साथ ही ऐड-ऑन पर अतिरिक्त ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं। एक्स ( पहले ट्विटर) पर किए अपनी एक पोस्ट में एयरलाइन ने लिखा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सम्मान में स्पाइसजेट 1,622 रुपये से शुरू होने वाले हवाई किराये के साथ एक स्पेशल सेल पेश कर कर रहा है। इसमें ऐड-ऑन पर 30 फीसदी तक की छूट है। आशीर्वाद के साथ उड़ान भरें।

End of Feed