यूटिलिटी

इन 5 वजहों से Sovereign Gold Bonds में निवेश करना है अक्लमंदी, जानिए क्या-क्या हैं फायदे

Benefits of Investing in Sovereign Gold Bonds: एसजीबी में फिजिकल सोने के चोरी होने जैसी समस्या की संभावना नहीं है, क्योंकि वे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। इसलिए ये पूरी तरह सेफ हैं।

Image

सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के लाभ

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एसजीबी में निवेश का मौका
  • 15 सितंबर तक निवेश का मौका
  • एसजीबी में निवेश के मिलते हैं कई फायदे

Benefits of Investing in Sovereign Gold Bonds: फिजिकल स्टोरेज (अपने पास जमा करना) के जोखिम के बिना सोने में निवेश (Gold Investment) करने के इच्छुक लोगों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) एक अच्छा निवेश ऑप्शन है। सरकारी सपोर्ट के चलते एसजीबी में निवेश करने पर सुरक्षा का गारंटी मिलती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इन्हें सरकार की ओर से जारी करता है। फिलहाल एसजीबी 2023-24 सीरीज-II खुली हुई है और 15 सितंबर को बंद होने जा रही है। एसजीबी में निवेश के 5 बड़े क्या फायदे हो सकते हैं, आगे जानिए।

चोरी का डर नहीं

एसजीबी में फिजिकल सोने के चोरी होने जैसी समस्या की संभावना नहीं है, क्योंकि वे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। इसलिए ये पूरी तरह सेफ हैं।

मिलता है ब्याज

निवेश करने वालों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर 2.5 फीसदी ब्याज मिलता है। यह ब्याज साल में दो बार दिया जाता है।

बेचना है आसान

एसजीबी को आसानी से बेचा जा सकता है, क्योंकि इनका ट्रेड एक्सचेंजों पर होता है। जरूरत के समय आप आसानी से एसजीबी बेच कर पैसा जुटा सकते हैं।

नहीं होता कैपिटल गेन

आठ साल के बाद बेचने पर एसजीबी पर कोई कैपिटल गेन नहीं होता है। यह सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं इसलिए डिफॉल्ट का कोई जोखिम नहीं होता है।

मिल सकता है लोन

आप लोन लेने के लिए इन बॉन्डों को गिरवी रख सकते हैं। एसजीबी को अकेला निवेशक, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के साथ-साथ अन्य निवेशक भी खरीद सकते हैं। इस समय खुली हुई स्कीम में 5,923 रुपये प्रति ग्राम सोने का रेट तय किया गया है। डिजिटल मीडियम से पेमेंट करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे कीमत 5,873 रुपये पर और आकर्षक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article