यूटिलिटी

Share Market Today: सेंसेक्स में आई 820 अंकों की गिरावट, लाल निशान के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट

भारतीय शेयर मार्केट आज लाल निशान के साथ बंद हुआ है। रियल्टी और IT छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में भारी बिकवाली देखने को मिली जिसकी वजह से आज सेंसेक्स 820 अंक तो वहीं निफ्टी में 257 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। शेयर मार्केट में कैसा रहा आज का दिन और आने वाले दिनों को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की राय, आइये जानते हैं।

Image

सेंसेक्स में आई 820 अंकों की गिरावट, लाल निशान के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट

Photo : iStock

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में आईटी और रियलिटी को छोड़कर सभी सेक्टर में भारी बिकवाली रही। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में बंद हुए हैं। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 78,675.18 पर आ गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 257.85 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23,883.45 पर आ गया। निफ्टी बैंक 718.95 अंक या 1.39 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 51,157.80 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 596.25 अंक या 1.07 प्रतिशत गिरने के बाद 55,257.50 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 233.55 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरने के बाद 17,991.60 पर बंद हुआ।

बिकवाली और टॉप गेनर्स

निफ्टी के पीएसई सेक्टर में भारी बिकवाली रही। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स रहे। वहीं, सन फार्मा, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे।

क्यों हुई गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,236 शेयर हरे, 2,234 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 91 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, "एफआईआई द्वारा प्रेरित बिक्री दबाव ने घरेलू बाजार को प्रभावित करना जारी रखा। आक्रामक 'ट्रम्पोनॉमिक्स' द्वारा संचालित डॉलर की हालिया मजबूती ने आशंकाओं को और बढ़ा दिया है।"

आने वाले समय में होगा सुधार

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, "रुपया 0.01 रुपये कमजोर होकर 84.40 पर बंद हुआ, क्योंकि, एफआईआई ने भारतीय बाजार में अपनी बिकवाली जारी रखी। हालांकि, कच्चे तेल और सोने की कीमतों में गिरावट से रुपये को कुछ राहत मिली, क्योंकि गिरावट की कम गति से आने वाले महीनों में भारत के आयात बिल में संभावित रूप से सुधार हो सकता है।"

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article