तेल-तिलहन के दामों में हुआ सुधार, यहां चेक करें कई कीमतें

त्योहारों की आहट के बीच बाजार में आवक घटने से देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सभी तेल-तिलहनों के थोक दाम सुधार दर्शाते बंद हुए। कारोबारी धारणा बेहतर हुई है और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास नरमा के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बढ़ गये हैं। इसी प्रकार बाकी खाद्यतेलों के मुकाबले थोक दाम सबसे सस्ता होने के कारण सरसों की भी मांग निरंतर बढ़ रही है जिससे सरसों तेल-तिलहन में भी सुधार है।

Seeds And Oil Prices: त्योहारों की आहट के बीच बाजार में आवक घटने से देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सभी तेल-तिलहनों के थोक दाम सुधार दर्शाते बंद हुए। रात शिकागो एक्सचेंज मजबूत बंद होने के कारण भी सुधार के रुख को समर्थन प्राप्त हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि कपास की आवक एक माह पहले के दो लाख 40-45 हजार गांठ से घटकर लगभग 95,000 गांठ रहने के बीच बिनौला खल के दाम में सुधार आया है।

Seeds And Oil Prices

तेल-तिलहन के दामों में हुआ सुधार, यहां चेक करें कई कीमतें

कारोबारी धारणा हुई बेहतर

इससे कारोबारी धारणा बेहतर हुई है और पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास नरमा के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से बढ़ गये हैं। इस वजह से मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम के साथ आम कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उक्त कारणों के अलावा बिनौले की मांग बढ़ने का कारण आगामी त्योहार से पहले नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मांग का बढ़ना भी है।

End of Feed