यूटिलिटी

शेयर मार्केट की तरह चांदी में करें इन्वेस्ट, ETF ने पिछले साल दिया 35% जितना रिटर्न

क्या आप चांदी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं लेकिन इसे फिजिकल रूप में खरीदना नहीं चाहते हैं? आप चाहें तो शेयर मार्केट की तरह ही बेहद आसानी से चांदी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां हम आपको सिल्वर ETF में इन्वेस्ट करने के फायदों और इन्वेस्ट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको बेस्ट परफॉर्मिंग ETFs के बारे में भी बता रहे हैं।

Image

शेयर मार्केट की तरह चांदी में करें इन्वेस्ट

Photo : Times Now Digital

Silver ETF: एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स () के माध्यम से इन्वेस्ट करना काफी आसान भी है और बेहद सुविधाजनक भी है। गोल्ड ETF की तरह ही सिल्वर ETF भी मौजूद है और आप चाहें तो इसमें इन्वेस्ट कर जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। पिछले एक साल के दौरान सिल्वर ETFs ने अपने इन्वेस्टर्स को 33% सालाना जितने जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं। सिल्वर ETF में कैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं? यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

सिल्वर ETF में इन्वेस्टमेंट के फायदे

ETF के जरिये आप सिल्वर की यूनिट्स को खरीदते हैं और इसीलिए आप कम मात्रा में भी सिल्वर खरीद सकते हैं। फिलहाल सिल्वर ETF में 1 यूनिट की कीमत 100 रुपये से कम है। इसका सीधा मतलब ये है कि सिल्वर ETF में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 100 रुपये से भी कर सकते हैं। क्योंकि आप चांदी को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीद रहे हैं और फिजिकल फॉर्म में नहीं खरीद रहे इसलिए यह ज्यादा सुरक्षित भी है। जैसा कि हमने ऊपर भी बताया कि स्टॉक की तरह आप इसे कभी भी खरीद और बेच सकते हैं और इसलिए इन्वेस्टमेंट का यह तरीका काफी लिक्विडिटी से पूर्ण भी है।

यह भी पढ़ें:

इस तरह कर सकते हैं इन्वेस्ट

सिल्वर ETF का सारा लेन-देन शेयर मार्केट पर होता है और इसीलिए सिल्वर ETF में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास सबसे पहले ट्रेड अकाउंट होना जरूरी है। आप सिल्वर ETF की यूनिट्स को स्टॉक मार्केट से खरीद सकते हैं और उतनी ही कीमत के पैसे आपके बैंक अकाउंट से कट जाएंगे। पिछले एक साल के दौरान सिल्वर ETF ने अपने इन्वेस्टर्स को सालाना 33% जितना रिटर्न प्रदान किया है।

5 बेस्ट परफॉर्मिंग सिल्वर ETF

पिछले एक साल में विभिन्न सिल्वर ETFs ने अपने इन्वेस्टर्स को 34% जितना रिटर्न दिया है। यहां हम आपको सबसे शानदार परफॉर्म करने वाले सिल्वर ETFs के बारे में बताने जा रहे हैं।

फंड का नाम6 महीने का रिटर्न1 साल का रिटर्न
निप्पोन इंडिया सिल्वर ETF (डायरेक्ट प्लान)17.79%34.24%
ICICI प्रुडेंशियल सिल्वर ETF (डायरेक्ट प्लान)18.64%34.58%
निप्पोन इंडिया सिल्वर ETF FOF17.60%33.81%
HDFC सिल्वर ETF18.07%33.92%
कोटक सिल्वर ETF19.10%33.54%
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article