Mahila Samman Savings Certificate: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फिलहाल देश भर में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना (Mahila Samman Savings Certificate) भी है। 1 अप्रैल 2025 से यह योजना खत्म होने जा रही है और इसके बाद महिलाएं इस योजना में इन्वेस्ट नहीं कर पाएंगी। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में 7.5% का आकर्षक इंटरेस्ट रेट तो ऑफर किया ही जाता है इसके साथ ही बहुत से अन्य फायदे भी ऑफर किये जाते हैं। यहां हम आपको योजना की पात्रता और अन्य फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
महिला सम्मान बचत योजना की डेडलाइन
महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत अप्रैल 2023 में की गई थी और सिर्फ 2 सालों के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि इस योजना की डेडलाइन 31 मार्च 2025 तक ही है। इसका मतलब ये है कि इस योजना में 31 मार्च तक ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसीलिए अगर आप भी इस योजना में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रही हैं तो मार्च 2025 से पहले ही आवेदन कर लें।
महिला सम्मान बचत का रजिस्ट्रेशन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक सरकारी योजना है। आसान भाषा में कहें तो योजना में इन्वेस्ट की गई रकम पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप भी महिला सम्मान बचत योजना में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपको पोस्ट ऑफिस जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। विभिन्न बैंको की शाखा जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। योजना के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक की पासबुक और पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं।
महिला सम्मान बचत की पात्रता
महिला सम्मान बचत पत्र में कोई भी महिला या बालिका इन्वेस्ट कर सकती है। इस योजना में पात्रता से संबंधित महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही नियम है, कि महिला या बालिका भारतीय नागरिक होनी चाहिए। अभिभावक या माता-पिता चाहें तो अपनी बेटी के नाम पर भी इस योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रूपए तक इन्वेस्ट किये जा सकते हैं।
