फर्जी ऐप बनाकर 1,200 करोड़ का किया घोटाला, कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं है इंस्टाल? तुरंत करें चेक

इस घोटाले की शिकार हुईं वडोदरा की एक 48 साल की महिला टीचर की कहानी बेहद दुखद है। वह अकेले अपने कॉलेज में पढ़ने वाले बेटे की परवरिश कर रही थीं। साल 2025 में उन्होंने अपना एक कमरे वाला फ्लैट बेचकर मिले 9.5 लाख रुपये SD Pay ऐप में लगा दिए।

गुजरात से शुरू हुआ SD Pay नाम का एक मोबाइल ऐप आज देश के सबसे बड़े निवेश घोटालों में से एक बनकर सामने आया है। इस ऐप के जरिए लोगों को हर दिन मोटा ब्याज और रेफरल के नाम पर कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ लोगों को अच्छा पैसा भी मिला, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ता गया। देखते ही देखते लाखों लोग इस ऐप से जुड़ गए और अपनी जिंदगी भर की कमाई इसमें लगा दी।

Mobile App Scam

ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। (फोटो क्रेडिट-AI)

लेकिन जब लोगों ने अपना पैसा निकालना चाहा, तो ऐप बंद हो चुका था। किसी का घर बिक गया, किसी ने कर्ज लेकर पैसा लगाया तो किसी ने परिवार की बचत इसमें लगा दी। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में करीब 1,211 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है। अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 18 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed