SBI Special FD: SBI की जोरदार ब्याज वाली स्कीम, 400 दिनों के निवेश पर होगी इतनी कमाई

SBI Amrit Kalash Yojana: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस स्पेशल स्कीम में आप शॉर्ट टर्म में निवेश कर बढ़िया ब्याज हासिल कर सकते हैं। अगर आप भी एसबीआई की इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

SBI Amrit Kalash Yojana: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपनी एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। SBI की इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम अमृत कलश योजना है। अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) में आप 31 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं।इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

SBI Special FD

भारतीय स्टेट बैंक ।

कितना मिल रहा ब्याज

SBI की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। स्टेट बैंक इस स्कीम पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed