यूटिलिटी

SBI: स्टेट बैंक से लिया है लोन, अब भरनी होगी ज्यादा EMI, नया लोन लेना भी हुआ महंगा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी दौरान SBI की तरफ एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपने SBI से लोन लिया है या फिर लोन लेने की सोच रहे थे तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। हाल ही में SBI ने MCLR में वृद्धि कर दी है जिस वजह से बैंक से लोन लेना अब महंगा हो जाएगा।

Image

स्टेट बैंक से लिया है लोन, अब भरनी होगी ज्यादा EMI, नया लोन लेना भी हुआ महंगा

Photo : iStock

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI ने आज जानकारी देते हुए बताया है कि बैंक ने MCLR में बढ़ोत्तरी कर दी है। SBI द्वारा MCLR में 10 बेसिस पॉइंट, 0.10% की बढ़ोत्तरी की गई है। बैंक द्वारा MCLR बढाए जाने के बाद अब पहले से चल रहे लोन की EMI ज्यादा देनी होगी और साथ ही नया लोन लेना भी महंगा होगा। आइये आपको बताते हैं कि SBI ने किस अवधि के लोन में MCLR की कितनी बढ़ोत्तरी की है। साथ ही आपको यह भी बताते हैं कि MCLR आखिर क्या होता है।

कितना बढ़ा MCLR?

3 साल की अवधि वाले लोन पर पहले MCLR 9% हुआ करता था जो अब बढ़कर 9.10% हो गया है। ओवरनाइट के लिए पहले MCLR 8.10% हुआ करता था लेकिन अब यह बढ़कर 8.20% हो गया है। इससे पहले जून 2024 में भी SBI ने MCLR में बढ़ोत्तरी की थी और तब बैंक द्वारा तकरीबन 30 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोत्तरी की गई थी। जून 2024 के बाद अब एक बार फिर SBI ने MCLR में वृद्धि कर दी है।

क्या होता है MCLR?

लोन देने पर बैंकों के लिए एक न्यूनतम दर तय की गई है। यह दर भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा तय की जाती है। फिलहाल लोन देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस न्यूनतम दर की बजाय बैंक MCLR का इस्तेमाल कर रहे हैं। MCLR को कैलकुलेट करने के लिए बैंक विभिन्न फैक्टर्स का इस्तेमाल करते हैं। इन फैक्टर्स में फंड्स की मार्जिनल कॉस्ट (लोन देने वाले बैंक/संस्था को पड़ने वाली नए लोन की औसत लागत), ऑपरेटिंग कॉस्ट, लोन की अवधि और प्रीमियम और कैश रिजर्व पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article