यूटिलिटी

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की 6 नई फ्लाइट्स, इन रूट्स पर भरेंगी उड़ान

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 13, 2024, 07:16 PM IST

Air India Express: एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नई उड़ानों में कोलकाता से दो, चेन्नई से तीन और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर पहली सीधी उड़ान शामिल है। बयान में यह भी कहा गया है कि इनमें से पांच मार्ग एयरलाइन के बढ़ते नेटवर्क के लिए नए हैं।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस(फोटो साभार - ट्विटर)

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करते हुए छह नई दैनिक उड़ानें शुरू की हैं। इनमें से चेन्नई और कोलकाता से उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नई उड़ानों में कोलकाता से दो, चेन्नई से तीन और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर पहली सीधी उड़ान शामिल है।

इन रूट्स पर शुरू हुई सर्विस

बयान में कहा गया कि नई उड़ानें चेन्नई-भुवनेश्वर, चेन्नई-बागडोगरा, चेन्नई-तिरुवनंतपुरम, कोलकाता-वाराणसी, कोलकाता-गुवाहाटी और गुवाहाटी-जयपुर मार्ग पर शुरू की गई हैं।

कोलकाता-वाराणसी उड़ान सुबह 7:40 बजे रवाना होकर 9:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान वाराणसी से सुबह 9.40 बजे से रवाना होकर 11.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता-गुवाहाटी उड़ान दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और 1.25 बजे गुवाहाटी में उतरेगी, जबकि वापसी की उड़ान गुवाहाटी से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और रोजाना शाम 4.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

फ्लाइट की संख्या में इजाफा

बयान में यह भी कहा गया है कि इनमें से पांच मार्ग एयरलाइन के बढ़ते नेटवर्क के लिए नए हैं। चेन्नई-तिरुवनंतपुरम मार्ग पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जहां पहले दो साप्ताहिक उड़ानें थीं, एयरलाइन ने अब एक अतिरिक्त दैनिक सेवा शुरू की है, जिससे कुल उड़ानों की संख्या सप्ताह में नौ हो गई है।

टाटा समूह की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस 82 विमानों के बेड़े के साथ 380 से अधिक दैनिक उड़ानें संचालित करती है। इनमें 54 बोइंग 737 और 28 एयरबस ए 320 विमान शामिल हैं। एयर इंडिया कुछ महीने ऑपरेशनल संकट से गुजर रही थी। अब स्थिति सामान्य हो गई है। (इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article