SBI Amrit Kalash Special FD Scheme: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम "अमृत कलश" (Amrit Kalash) की वैलिडिटी फिर से बढ़ा दी है। एसबीआई ने अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। पहले इस योजना में निवेश करने के लिए लास्ट डेट 15 अगस्त 2023 थी। आगे जानिए इस योजना की बाकी डिटेल।
कितना मिलता है ब्याज
एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम की अवधि 400 दिनों की होती है। एसबीआई वेबसाइट के अनुसार इस एफडी में रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाती है।
2 करोड़ रु से कम के निवेश के लिए वैलिड
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, "अमृत कलश" के लिए एलिजिबल डिपॉजिट में 2 करोड़ रु से कम की डिपॉडिट समेत घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट, नई और रिन्युअल डिपॉजिट और टर्म डिपॉजिट और स्पेशल टर्म डिपॉडिट शामिल हैं।
कैसे मिलता है ब्याज
इस स्कीम की अच्छी बात यह है कि यदि आप टर्म डिपॉजिट का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको मंथली, तिमाही आधार पर या छमाही आधार पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। यदि आप स्पेशल टर्म डिपॉजिट का विकल्प चुनते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर ब्याज दिया जाएगा। ब्याज, टीडीएस को घटाकर, ग्राहक के खाते में जमा किया जाएगा।
एसबीआई की ब्याज दरें (रेगुलर कस्टमर्स)
- 7 दिन से 45 दिन - 3%
- 46 दिन से 179 दिन - 4.5%
- 180 दिन से 210 दिन - 5.25%
- 211 दिन से 1 वर्ष से कम - 5.75%
- 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम - 6.8%
- 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम - 7.00%
- 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम - 6.5%
- 5 वर्ष से 10 वर्ष तक - 6.5%
नोट - वरिष्ठ नागरिकों को इस ब्याज दर पर आधा फीसदी ब्याज अधिक मिलेगा।
अमृत कलश में क्यों है ज्यादा फायदा
ऊपर बताई गई ब्याज दरों से अधिक ब्याज दर अमृत कलश में पेश की जा रही है। इसीलिए उसमें आपको अधिक तगड़ा फायदा मिलेगा।
