Bank Locker Agreement: बैंक लॉकर वाले तुरंत पहुंचे ब्रॉन्च, 31 दिसंबर तक निपटाएं ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

Bank Locker Agreement:बैंक लॉकर से जुड़े एक काम को ग्राहकों को हर हाल में 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना है। अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लॉकर ले रखा है, तो यह खबर आपके लिए ही है। बैंक ग्राहकों इस बारे में सूचित कर रहे हैं।

Bank Locker Agreement: दिसंबर 2023 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन नए साल की शुरुआत पहले कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें लोगों को हर हाल में पूरे करने हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें वित्तीय रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसा ही एक बैंक लॉकर से जुड़ा काम है, जिसे ग्राहकों को हर हाल में 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना ही है। अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लॉकर ले रखा है, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इन दोनों बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर 2023 तक जरूरी काम निपटाने हैं।

Bank Locker, RBI, SBI,

बैंक लॉकर के नए एग्रीमेंट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए एग्रीमेंट पर साइन करवाने के निर्देश दिए हैं। अगर आपने अभी तक यह काम नहीं पूरे किए हैं, तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लीजिए। वरना बाद में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अधिकतर बैंकों ने ग्राहकों के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट तैयार किया है। इसपर ही सभी ग्राहकों को साइन करना जरूरी है।

End of Feed