SBI FD: स्टेट बैंक ने बढ़ा दी सबसे जोरदार ब्याज वाली FD में निवेश की डेडलाइन, 400 दिनों में मिलेगा इतना रिटर्न

SBI Amrit Kalash Yojana: बैंक ने अपनी सबसे जबरदस्त ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में स्कीम में निवेश की डेडलाइन बढ़ा दी है। एसबीआई की इस एफडी स्कीम में ऑनलाइन तरीके से भी निवेश किया जा सकता है। स्टेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कई FD स्कीम ऑफर करता है।

SBI Amrit Kalash Yojana: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों को जोरदार तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी सबसे जबरदस्त ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में स्कीम में निवेश की डेडलाइन बढ़ा दी है। बैंक ने अपनी स्पेशल अमृत कलश योजना फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का समय बढ़ा दिया है। अब लोग इस स्कीम में 30 सितंबर 2024 तक आसानी से निवेश कर सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर करता है। अगर आप इन दिनों शॉर्ट टर्म के लिए निवेश का ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो एसबीआई की अमृत कलश योजना में निवेश कर सकते हैं।

SBI Amrit Kalash Special FD Scheme

एसबीआई अमृत कलश स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन बढ़ी

कैसे कर सकते हैं निवेश

एसबीआई की इस एफडी स्कीम में ऑनलाइन तरीके से भी निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन निवेश करने के लिए आप नेट बैंकिंग या एसबीआई योनो ऐप की मदद ले सकते हैं। बैंक इस स्कीम में आपको प्री-मैच्योर निकासी और लोन की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। मतलब की निवेशक मैच्योरिटी से पहले भी एफडी से पैसे की निकासी कर सकते हैं।

End of Feed