वीडियो कॉल से जमा हो जाएगा जीवन प्रमाण पत्र,पेंशनर्स ऐसे उठा सकते हैं SBI की सर्विस का फायदा

Pensioners Life Certificate : पहले सीनियर सिटीजन को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता था। लेकिन अब यह प्रोसस आसान हो गया है और पेंशनर्स इसे अब ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। देशभर में 12 सरकारी बैंक ऐसे हैं, जो 100 प्रमुख शहरों में डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं।

केंद्र और राज्य सरकार के रिटायर कर्मचारियों को हर महीने पेंशन मिलती है। उन्हें हर महीने पेंशन पाने के लिए साल में एक बार बैंक में अपना जीवन प्रमाण पत्र (Pensioners Life Certificate) जमा करना होता है। सरकार ने देश के करोड़ों पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की है। पहले सीनियर सिटीजन को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता था। लेकिन अब यह प्रोसस आसान हो गया है और पेंशनर्स इसे अब ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। अगर पेंशनर्स का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, तो वे आसानी से वीडियो के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जामा करा सकते हैं।

Pensions, Pensioners Life Certificate, SBI

सीमित पेंशनर्स के पास सुविधा

हालांकि, वीडियो के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा सीमित पेंशनर्स के पास है। अगर आपकी पेंशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आती है और पेंशन में आधार जुड़ा हुआ है, तो आप वीडियो कॉल के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

End of Feed