Saksham Yuva Scheme: खट्टर सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, मिलेंगे प्रतिमाह 3000 रुपये, जल्द करवाएं रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 6, 2022, 06:42 PM IST

Saksham Yuva Registration: सक्षम युवा रोजगार योजना की शुरुआत 1 नवंबर 2016 से की गई। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए पात्र बनाना तथा उन्हें नौकरी उपलब्ध करवाना है। साथ ही जब तक रोजगार ना मिल जाए उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2016 में की गई सक्षम युवा रोजगार योजना की शुरुआत।
  • युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
  • 18 से 35 वर्ष के उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Saksham Yuva Registration: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। प्राइवेट से लेकर गवर्नमेंट सेक्टर तक हर क्षेत्र में नौकरी के लिए लंबी कतार है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार राज्य के बेरोजगार (unemployed) युवाओं के लिए एक शानदार योजना लेकर (Saksham Yuva Yojana) आई है। इस योजना के तहत शिक्षित होने के बावजूद जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है, उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ऐसे में यदि आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट होने के बावजूद बेरोजगारी से गुजर के दौर से रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके जरिए युवाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। वहीं कुछ युवाओं को राज्य सरकार 100 घंटे का अस्थायी रोजगार देकर प्रतिमाह 6000 रुपये दे रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 2 लाख 89 हजार 166 पंजीकृत युवाओं में से 1 लाख 71 हजार 865 उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया (Saksham Yuva Login) करवाया है। जिसमें 12वीं के 32,694, स्नातक के 84 हजार 989 और 27 हजार 410 पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी शामिल हैं। वर्तमान में करीब 29 हजार से अधिक युवा इस योजना के तहत कार्यरत हैं। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए पात्र बनाना तथा उन्हें नौकरी उपलब्ध करवाना है। साथ ही जब तक नौकरी नहीं मिल जाती, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान (Saksham Yuva Check Status) करना है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सक्षम युवा रोजगार योजना, नियम व शर्तों से लेकर कैसे करें अप्लाई।

End of Feed