Record My Trip: कैब ड्राइवर-पैसेंजर विवाद पर लगेगा फुल स्टॉप! उबर गाड़ियों में शुरू हुई वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा

Uber News: उबर ने सुरक्षा के लिए गाड़ियों में एन्क्रिप्टेड वीडियो रिकॉर्डिंग 'रिकॉर्ड माय ट्रिप' शुरू की है। साथ ही, चालकों के लिए अंतर-शहर बायकिंग, पार्सल डिलीवरी और पेट्स-फ्रेंडली राइड्स जैसे कमाई के नए विकल्प दिए हैं।

Uber News: ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली दिग्गज कंपनी 'उबर' ने यात्रियों और ड्राइवरों के बीच होने वाले विवादों को खत्म करने और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने चालकों के लिए यात्रा (राइड) का वीडियो एन्क्रिप्टेड प्रारूप में रिकॉर्ड करने की सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही उबर ने अपने करीब 20 लाख चालक भागीदारों (ड्राइवर पार्टनर्स) के लिए कमाई के नए और बेहतर विकल्प भी जोड़े हैं।

Uber News, Record My Trip, Uber India, driver passenger conflict, encrypted video recording, passenger safety, driver safety

विवादों को निपटाने के लिए उबर ने यात्रा के वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा शुरू की

'रिकॉर्ड माय ट्रिप' सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के आपूर्ति परिचालन मामलों के निदेशक आदित्य कपूर ने गुरुवार को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चालकों के लिए ’रिकॉर्ड माय ट्रिप’ (Record My Trip) सुविधा पेश की गई है। इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो तक न तो उबर, न ही चालक और न ही यात्री की सीधी पहुंच होगी। वीडियो पूरी तरह से सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में रहेगा। अगर यात्रा के दौरान कोई अनहोनी या विवाद होता है, तो केवल स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां (पुलिस या जांच एजेंसियां) कंपनी से संपर्क करके निष्पक्ष जांच के लिए यह वीडियो प्राप्त कर सकेंगी।

End of Feed