2000 रुपये जमा करने की RBI ने बढ़ाई डेडलाइन, जानें कब है लास्ट डेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को बदले और बैंक में जमा कराने की डेडलाइन बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि लोगों के लिए 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा करने की समय सीमा को 30 सितंबर 2023 से बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को बदलने और बैंक में जमा कराने की डेडलाइन बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि लोगों के लिए 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा करने की समय सीमा को 30 सितंबर 2023 से बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद भी 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे।

2000 rs note, 2000 rs note exchange, rbi

कहां बदले जाएंगे नोट?

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 8 अक्टूबर 2023 से बैंकों में 2000 रुपये के नोट न तो जमा किए जाएंगे और न ही बदले जाएंगे। हालांकि, ग्राहक 20,000 रुपये की सीमा तक 19 आरबीआई इश्यू कार्यालयों में इन नोटों को अन्य मूल्य के नोटों से बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। RBI ने कहा कि अभी तक 96 फीसदी 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं।

End of Feed