How to Activate UAN Number: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भविष्य निधि (PF) खाताधारकों को एक डिजिटल पासबुक जारी करता है। इसे आमतौर पर ईपीएफ पासबुक के रूप में जाना जाता है। ईपीएफ पासबुक में पीएफ खाते से जुड़े कॉन्ट्रिब्यूशन, अर्जित ब्याज और निकासी जैसी आवश्यक जानकारियां मौजूद होती हैं। यह डिजिटल पासबुक पीएफ बैलेंस, नियोक्ता द्वारा किए गए योगदान और खाते पर ब्याज को ट्रैक करने के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। हालांकि, इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपका UAN नंबर एक्टिवेट होना चाहिए।
UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर। UAN नंबर एक्टिवेट कर आप PF से जुड़ी सभी सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।
ऐसे एक्टिवेट करें UAN
- UAN को एक्टिवेट करने के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- सर्विस एक्शन में 'For Employees' चुनें।
- सर्विस की सूची से 'Member
UAN/Online Service 'विकल्प पर क्लिक करें। - खुलने वाली नई विंडो में 'एक्टिवेट यूएएन' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर के साथ अपना यूएएन या सदस्य आईडी दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए 'पिन प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें और 'Validate OTP and
Activate UAN ' पर क्लिक करें। - आपके मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसका उपयोग लॉगिन के लिए किया जा सकता है।
- अब आप अपने ईपीएफ पासबुक और अन्य सेवाओं का लाभ UAN की मदद से उठा पाएंगे।
