Ram Navami 2023: हेलीकॉप्टर से करें अयोध्याजी और राम मंदिर के हवाई दर्शन, जानें कैसे और कहां होगी बुकिंग

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 28, 2023, 08:40 AM IST

Ayodhya Helicopter Booking: अयोध्या आने वाले पर्यटक राम नवमी के अवसर पर अयोध्याजी और निर्माणाधीन राम मंदिर के हवाई दर्शन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्याजी के हवाई दर्शन की व्यवस्था की है।

Rama Navami 2023: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या के राजा दशरथ के घर मेंजन्म हुआ था और इसी वजह से चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार राम नवमी का त्यौहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। अयोध्या में इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या में वैसे तो अलग-अलग मंदिरों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस बार राम मंदिर ट्रस्ट इसे उत्सव का रूप दे रहा है। अयोध्या नगरी सजी हुई है, लाखों की संख्या में भक्त अयोध्याजी पहुंच रहे हैं और निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस अवसर को खास बनाने के लिए अयोध्याजी के हवाई दर्शन की व्यवस्था की है।

Ram Navami 2023: हेलीकॉप्टर से करें अयोध्याजी और राम मंदिर के हवाई दर्शन, जानें कैसे और कहां होगी बुकिंग

हेलीकॉप्टर अयोध्याजी के हवाई दर्शन

अब अयोध्या आने वाले पर्यटक राम नवमी के अवसर पर अयोध्याजी और निर्माणाधीन राम मंदिर के हवाई दर्शन कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर से अयोध्याजी का बेहद खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। अगर आप भी इस खास मौके का लाभ उठाना चाहते हैं और अयोध्याजी के हवाई दर्शन का अनुभव करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं इसका पूरा तरीका।

End of Feed