यूटिलिटी

Online FIR: यूपी में अब घर बैठे दर्ज करें ऑनलाइन FIR, मिनटों में कार्रवाई करेगी यूपी पुलिस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 28, 2023, 07:12 AM IST

How to file online FIR: उत्तर प्रदेश पुलिस से किसी भी समस्या की शिकायत अब आप घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए आपको थाने या चौकी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

Image

Online FIR: यूपी में अब घर बैठे दर्ज करें ऑनलाइन FIR, मिनटों में कार्रवाई करेगी यूपी पुलिस

How to file online fir complaint in uttar pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस का ढांचा काफी दुरुस्त हुआ है और इस ढांचे में डिजिटलाइजेशन की झलक साफ नजर आती है। यूपी पुलिस की कार्यशैली में बीते कुछ वर्षों में जो सुधार और बदलाव देखने को मिला है, उसकी प्रशंसा होती है। उत्तर प्रदेश पुलिस से किसी भी समस्या की शिकायत अब आप घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए आपको थाने या चौकी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है जो थाने तक नहीं जा सकते। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे मिनटों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन एपआईआर How to file online FIR

  • ऑनलाइन एफआईआर या eFIR दर्ज करने के लिए आपको यूपी पुलिस UP Police की वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद Citizen Services के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको Complaint Registration और eFIR का विकल्प दिखाई देगा।
  • जब आप eFIR पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको Create citizen login पर जाकर रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। तब जाकर आप अपनी eFIR दर्ज कर सकेंगे।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे कुछ सामान्य जानकारियां मांगी जाएंगी।
  • इतना करने के बाद आपको निर्धारित स्थान पर अपनी शिकायत, घटना या दुर्घटना की जानकारी विस्तार से देनी होगी।
  • समस्त जानकारी और शिकायत लिखने के बाद सबमिट करें।

यहां कर सकते हैं शिकायत Online FIR Helpline

ऑनलाइन एफआईआर फाइल करने में अगर शिकायत करने में कोई समस्या आ रही है तो complaint.cctns-up@nic.in पर मेल करें। इसके अलावा आप ई पुलिस स्टेशन के नंबर 0522-2390261 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यूपी पुलिस की इस सुविधा का लाभ लाखों लोग उठा चुके हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article