यूटिलिटी

यूपी-बिहार समेत इन 5 राज्य के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, ट्रेनों में मिलेंगी कन्फर्म सीट, पढ़ें पूरी डीटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2023, 06:54 PM IST

Indian Railways: भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ये समर स्पेशल ट्रेन पटना से अहमदाबाद और पटना से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच चलाई जाएगाी.

Image

यूपी-बिहार समेत इन 5 राज्य के यात्रियों को रेलवे का तोहफा

KEY HIGHLIGHTS
  • समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी भारतीय रेल
  • इन 5 राज्य के यात्रियों को होगा फायदा
  • रेलवे ने शेयर की स्पेशल ट्रेन की डीटेल्स

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे जोन ने यात्रियों को बेहतर और आरामदायक रेल सेवाएं देने के लिए समर स्पेशल ट्रेन (Summer Special Trains) चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये समर स्पेशल ट्रेनें पटना से अहमदाबाद और पटना से डॉ। अम्बेडकर नगर के बीच चलाई जाएंगी।

इन समर स्पेशल ट्रेनों से बिहार और उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लाखों यात्रियों को फायदा होगा क्योंकि इन स्पेशल ट्रेन के चलाए जाने से न सिर्फ उनकी यात्रा आसान होगी बल्कि उन्हें भीड़भाड़ के समय भी कन्फर्म सीट मिल पाएगी। पूर्व मध्य रेलवे ने इन दोनों समर स्पेशल ट्रेनों की डीटेल्स शेयर की हैं।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 09417, अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (Ahmedabad-Patna Train) 3 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 09.10 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को शाम 17.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 18.55 बजे बक्सर, 19.45 बजे आरा, 20.25 बजे दानापुर रुकते हुए रात 21.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या- 09418, पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (Patna-Ahmedabad Train) 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को रात 23.45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और 00.01 बजे दानापुर, 00.31 बजे आरा, 01.14 बजे बक्सर, 03.05 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए गुरुवार को सुबह 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 09343, डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना (Dr. Ambedkar Nagar-Patna Train) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05.05 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर से प्रस्थान करेगी और 05.20 बजे इंदौर रुकते हुए शनिवार को रात 00.05 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 01.25 बजे बक्सर, 02.15 बजे आरा, 02.48 बजे दानापुर और 03.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या- 09344, पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर (Patna-Dr. Ambedkar Nagar Train) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 07.20 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और 07.35 बजे दानापुर, 08.03 बजे आरा, 08.55 बजे बक्सर, 10.45 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए रविवार को सुबह 05.40 बजे इंदौर और 06.15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article