Inter Caste Marriage Scheme: शादी करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, देश के इस राज्य में चल रही है सरकारी स्कीम

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme: दो हिस्से में राशि मिलती है। पहले पांच लाख रुपये की राशि लड़का और लड़की दोनों के ज्वाइंट अकाउंट में डाले जाते हैं। ​इस योजना में आवेदन करने के लिए पति-पत्नी दोनों के पास आधार कार्ड और ज्वाइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए।

Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme: राजस्थान की सरकार शादी करने के लिए 10 लाख रुपये की राशि देती है। लेकिन इसके पीछे एक शर्त है। शर्त यह है कि अगर आप इंटरकास्ट मैरिज करते हैं तभी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। राजस्थान की सरकार की तरफ से इंटरकास्ट यानी अंतरजातीय विवाह करने वालों को 10 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। सरकार यह राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान करती है। पहले इस स्कीम में पांच लाख रुपये की राशि मिलती थी, बाद में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया।

Inter caste Marriage Scheme Rajasthan

दो हिस्से में मिलती है राशि

इस स्कीम के जरिए सरकार दो हिस्से में राशि प्रदान करती है। पहले पांच लाख रुपये की राशि लड़का और लड़की दोनों के ज्वाइंट अकाउंट में डाले जाते हैं। फिर बाकी की पांच लाख रुपये की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा कर दी जाती है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लड़का या लड़की दोनों में से एक दलित समुदाय से होना चाहिए। इसके अलावा राजस्थान का निवासी भी होना जरूरी है।

End of Feed