Kavach Braking System: रेड सिग्नल से 30 मीटर पहले ही रूक जाएगी ट्रेन, कवच सिस्टम से ऑटोमैटिक लगेगा ब्रेक

Railway Kavach Braking System: भारतीय रेलवे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क पर इस प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया में है। ‘कवच’ सिस्टम ट्रेन चालक के समय पर हरकत में आने में विफल रहने पर आपात स्थिति में ऑटोमैटिक ब्रेक लगा सकता है।

Kavach Braking System: उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने कहा है कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले एक सेमी-हाई स्पीड इंजन में एंटी ट्रेन टक्कर सिस्टम ‘कवच’ के ब्रेकिंग स्टैंडर्ड की दक्षता की जांच करने के लिए किए गए हालिया परीक्षण के परिणाम पॉजिटव रहे हैं। अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) द्वारा विकसित ‘कवच’ सिस्टम ट्रेन चालक के समय पर हरकत में आने में विफल रहने पर आपात स्थिति में ऑटोमैटिक ब्रेक लगा सकता है।

Kavach system in railway

सेफ्टी बढ़ाने की कोशिश

भारतीय रेलवे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क पर इस प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया में है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर कुश गुप्ता की देखरेख में एक सेमी-हाई स्पीड इंजन डब्ल्यूएपी-5 को ‘कवच’ प्रणाली से लैस किया गया और 19 जनवरी को पलवल-मथुरा खंड पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से इसका परिचालन किया गया।

End of Feed