क्या पिता द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी पर दावा ठोक सकता है बेटा, यहां जानिए नियम-कानून

Can a son claim to his father's self-acquired property after death: टाइम्स नाउ नवभारत के सहयोगी वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स के एक रीडर ने सवाल किया था कि उनके पिता की बिना वसीयत लिखे ही मृत्यु हो गई और उनके भाई उन्हें पिता द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी में हिस्सा देने से मना कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता की मृत्यु के बाद प्रॉपर्टी को लेकर खड़े होते हैं विवाद
  • बिना वसीयत लिखी प्रॉपर्टी पर कैसे होता है बंटवारा
  • पिता द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर क्या है कानून

Can a son claim to his father's self-acquired property after death: भारत में प्रॉपर्टी पुराने टाइम से ही एक बड़ा कानूनी विवाद रहा है और आज भी देशभर के कोर्ट में प्रॉपर्टी से जुड़े करोड़ों विवाद चल रहे हैं। दरअसल, प्रॉपर्टी और प्रॉपर्टी से जुड़े नियम-कानून को लेकर आम लोगों के पास ज्यादा जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से परिवार और रिश्तेदारों में प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद बढ़ जाते हैं। आज हम आपको पिता की प्रॉपर्टी पर बेटे के अधिकार के बारे में कुछ जरूरी बातें बताएंगे।

property, property disputes, Hindu Succession Act, flat

पिता की मृत्यु के बाद पिता द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी पर क्या है बेटों का अधिकार

पिता की प्रॉपर्टी पर सभी बेटों का बराबर अधिकार

लोगों के मन में पिता की प्रॉपर्टी को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। सबसे पहले तो आपको पिता की प्रॉपर्टी से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। पिता की प्रॉपर्टी पर जितना अधिकार बेटे का होता है, उतना ही अधिकार बेटी का भी होता है। बताते चलें कि बच्चे अपने पिता के क्लास 1 कानूनी उत्तराधिकारी होते हैं। लिहाजा, पिता की प्रॉपर्टी पर बेटे और बेटी का बराबर अधिकार होता है।

End of Feed